कबाड़ व्यापारियों पर फिल्मी स्टाइल से हमला, वीडियो वायरल

रीवा। पुराने विवाद के चलते आधा दर्जन युवकों ने रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग के समीप कावड़ व्यवसाई दो भाइयों के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया. घटना के दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए परिजनों द्वारा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद और सफीक अहमद दोनों भाई है जो कबाड़ का व्यवसाय करते है. 27 जनवरी की रात्रि तकरीबन 8 बजे दोनों भाई पिकअप वाहन में कबाड़ लेकर बिक्री करने जा रहे थे. इसी दौरान रामबाग के समीप आधा दर्जन की संख्या में युवको ने पिकअप को रोक लिया और दोनों भाइयों को वाहन से उतर कर फिल्मी स्टाइल में जमकर मारपीट की और दोनों भाइयों को पुलिया के नीचे फेंक दिया. इस दौरान वारदात में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. वारदात के दौरान कुछ लोगों द्वारा वीडियो भी बनाया गया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपियो ने दोनों भाइयों के ऊपर किस तरह प्राण घातक हमला किया हैं घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

जंगली सूअर के हमले से तीन घायल, किशोरी गंभीर

Sat Jan 31 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे जंगली सूअर के हमले से गांव में हडक़ंप मच गया. घर के सामने खेल रही 11 वर्षीय किशोरी पर सूअर ने अचानक हमला कर दिया. बच्ची को बचाने दौड़े परिजन भी उसकी चपेट में आ गए. इस […]

You May Like

मनोरंजन