खुटार बकरी बाजार में निकासी शुल्क पर उठे सवाल

सिंगरौली : जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत खुटार स्थित बकरी बाजार में निकासी शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार से बकरियों की निकासी के दौरान प्रति पशु 50 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं कुछ वाहन चालकों का कहना है कि उनसे 800 से 1000 रुपये तक की राशि भी ली जाती है। इस कथित वसूली को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का यह भी दावा है कि कुछ लोग पुलिस का नाम लेकर भी पैसे वसूलने की बात कहते हैं।

हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय माना जाएगा। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब ग्राम पंचायत खुटार की सरपंच सरिता पनिका से जानकारी ली गई। सरपंच ने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा बकरी बाजार में निकासी शुल्क वसूली के लिए किसी प्रकार का टेंडर जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि पंचायत ने कोई अधिकृत व्यवस्था नहीं की, तो आखिर किसके निर्देश पर और किस अधिकार से यह वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना वैध अनुमति के इस तरह की वसूली नियमों के विरुद्ध है और इससे पशुपालकों व व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने, अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

प्रौढ़ महिला के साथ बलात्कार, असवार थाना में कायमी

Thu Jul 23 , 2026
भिण्ड: एक प्रौढ़ महिला के साथ बलात्कार की घटना के बाद असवार थाना में कायमी की गई है। अपने गांव जैतपुरा से मारपीट की रिपोर्ट लिखाने असवार थाना जाते समय आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया था। असवार थाना पुलिस द्वारा पहले मारपीट की कायमी की गई थी। फरियादिया ने […]

You May Like