24 घंटों में 7 धमाके, पुलिस स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर हमला

बलूचिस्तान में 24 घंटों में 7 धमाके हुए हैं। इससे दहशत फैल गई है। रेलवे ट्रैक पर विस्फोट और पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले हुए हैं।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रदेश में बीते 24 घंटों में 7 धमाके हुए हैं। इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो गार्ड घायल हो गए हैं। संदिग्ध विद्रोहियों ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में हमले किए। शनिवार को विद्रोहियों ने क्वेटा में पुलिस चेकपॉइंट पर हैंड ग्रेनेड फेंके। इसके बाद एंटी टेररिज्म डिपार्टमेंट की गाड़ी के पास एक IED धमाका किया गया। शाम को तीन और धमाके किए गए।

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आसिफ खान ने बताया है कि धमाका क्वेटा के बाहरी इलाके लोहर करेज के पास किया गया। इससे क्वेटा को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली मेन लाइन उड़ गई। घटना से राजधानी में दहशत फैल गई है। वैसे, राहत की बात है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

Next Post

नेपाल में फिर आया भूकंप, तीव्रता इतनी कि घरों से निकले लोग

Mon Dec 1 , 2025
नेपाल के बझांग जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल खबर नहीं है। पड़ोसी देश नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बझांग जिले में रविवार को यानी 30 नवंबर को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस कारण लोग अपने-अपने घर से […]

You May Like