दतिया के नए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े होंगे

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके तहत भाप्रसे 2016 बैच के अधिकारी और वर्तमान में सतना में पदस्थ अपर कलेक्टर स्वप्निल जी. वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

बता दें, पूर्व कलेक्टर संदीप कुमार माकिन 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से दतिया जिले का कलेक्टर पद खाली था और जिला पंचायत के सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल को अस्थायी रूप से कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। जारी आदेश के अनुसार, अब स्वप्निल वानखेड़े दतिया कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिसके साथ ही अक्षय कुमार तेम्रवाल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

Next Post

मंदिरों से घंटे चुराने वाला गैंग पुलिस की गिरफ्त में, 2 चोर, 3 कबाड़ी और 2 व्यापारी गिरफ्तार

Wed Jun 18 , 2025
ग्वालियर: पुलिस ने लम्बे समय से मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे घंटा चोर गैंग को दबोचा है। उटीला पुलिस ने मंदिरों से घंटा चुराने वाले 2 चोर, 3 तीन कबाड़ी और 2 बर्तन व्यापारियों को परे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मंदिरों […]

You May Like