मंदिरों से घंटे चुराने वाला गैंग पुलिस की गिरफ्त में, 2 चोर, 3 कबाड़ी और 2 व्यापारी गिरफ्तार

ग्वालियर: पुलिस ने लम्बे समय से मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे घंटा चोर गैंग को दबोचा है। उटीला पुलिस ने मंदिरों से घंटा चुराने वाले 2 चोर, 3 तीन कबाड़ी और 2 बर्तन व्यापारियों को परे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मंदिरों से चोरी किये गये 275 किलो वनज के लगभग 49 घंटे बरामद किये है। गिरोह ने ग्वालियर, शिवपुरी और मुरैना में चोरी की 10 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

ग्वालियर और मुरैना निवासी दोनों चोर अपने एक अन्य साथी की मदद से मंदिरों से कटर की मदद से घंटे चोरी करते थे। फिर ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर के 3 कबाडि़यों को बेचते थे। यह कबाडी इन घंटों को कटर से काटकर ग्वालियर के बर्तन बाजार में पीतल व्यापारी को बेचते थे। चोर गैंग का तीसरा साथी अभी फरार है। फिलहाल पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
चोरों ने शहर और देहात के मंदिरों को बनाया था निशाना
पकड़े गए घंटा चोर गिरोह के सदस्यों सोनू और महेश ने बताया कि वह अपने तीसरे साथी धर्मेंद्र जाटव की तैयारी मदद से मंदिरों के घंटे चोरी करने का काम करते हैं। अभी तक इन तीनों ने मिलकर आरोन के माता मंदिर, काली माता मंदिर, टेकनपुर के हनुमान मंदिर, डबरा देहात के सिरोही मंदिर, बरेठा हनुमान मंदिर, पिछोर के करई हनुमान मंदिर, डबरा शहर के कदम वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों से घंटे चोरी करना कबूला है। पुलिस ने इनकी निशान देही पर 275 किलो वजन के 49 पीतल के घंटे बरामद किए हैं।

Next Post

पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात, पहलगाम अटैक पर दो टूक: 'भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकारी थी, न कभी करेगा'

Wed Jun 18 , 2025
प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की टेलीफोन पर बातचीत, कश्मीर मुद्दे पर भारत के रुख को स्पष्ट किया; पुलवामा हमले के बाद के घटनाक्रमों पर भी हुई चर्चा। नई दिल्ली, 18 जून (वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बात की है, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर […]

You May Like