कोलार में भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम पर गुंडागर्दी, व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़,आरोपी ने फोन पर मांगी माफी

भोपाल। कोलार क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती के नाम से गुंडगर्दी करते हुए दुकानें तोडने का मामला सामने आया है. ललिता नगर मार्केट में जिन दुकानों की तोड़फोड़ की गई है उन व्यापारियों ने गोकुल डेरी के संचालक सोनू मीना, आशीष मीना सहित उसके परिवार पर गुंड़ागर्दी का आरोप ब्रजवासी दुकान के संचालक ने लगया है. फरियादी दुकानदार ने आरोपियों पर अड़ीबाजी करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है. पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

भाजपा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति से मिल कर जब पीड़ित दुकानदारों ने अपनी दुकान तोड़ने का कारण पूछा, तब मामले का खुलासा हुआ. रविन्द्र यति को दुकानदारों ने घटना के वीडियो भी दिखाए और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी. रविन्द्र यति ने घटना सामने आने पर आरोपी को फोन लगाकर भाजपा को बदनाम करने और अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने की वजह भी पूछी. जिस पर आशीष मीना फोन पर माफी मांगता रहा.

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने मार्केट की लगभग पांच दुकानों के ऊपर बने सेट तोड़ दिए और व्यापारियों को खुलेआम मारने की धमकी दी. बताया जा रहा है कि हथियारबंद लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को डराने-धमकाने के साथ तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों की इन हरकतों से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है.

अशोक यादव की दुकान पर तोड़फोड़

व्यापारी अशोक यादव ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान पर कुछ लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं, जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोकुल डेयरी का संचालक आशीष मीना और उसके साथी बोर्ड तोड़ रहे थे और गाली-गलौज कर धमका रहे थे. मीना ने इस दौरान सपा शिशुपाल सिंह यादव से रविन्द्र यति के नाम पर किसी से अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कराई.

व्यापारियों और शिशुपाल यादव ने अगली सुबह जब इस मामले में रविन्द्र से बात की, तब मामले का खुलासा हो पाया.

 

Next Post

बेटी की शादी में बुला रहे थे सिंगर मीका को, बदला प्लान, अब कराएंगे 11 बेटियों का विवाह

Thu Oct 30 , 2025
ग्वालियर। कारोबारी विपुल गुप्ता ने कहा कि उनका प्लान था कि बॉलीवुड सिंगर को बेटी की शादी में बुलाया जाए. इसके लिए वह 35 लाख रुपये खर्च करने वाले थे लेकिन दोस्तों से बातचीत के बाद उनकी सोच बदल गई. अब वह 11 बेटियों की ठीक उसी तरह शादी कराएंगे, […]

You May Like