सीहोर। नपा परिषद में प्रति माह होने वाली परिषद विशेष सम्मेलन की बैठक में समस्त पार्षदगण एवं समस्त अधिकारीगण के साथ आयोजित की. बैठक के दौरान शहर में हो रहे विकास के अनुसार पूर्ण करने एवं सबका साथ सबका विकासÓ के मंत्र के साथ विस्तारक पूर्वक चर्चाएं की. इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर की उपस्थित में एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थ, वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कमी के अलावा आत्मनिर्भर भारत संकल्प आदि पर चर्चा की गई. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि हर वार्ड में करोड़ों रुपए के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. आगे भी आप लोगों के सहयोग से स्वच्छता के साथ ही प्रदेश में विकास के साथ नंबर वन शहर को बनाया जाएगा. बैठक में सभापति पाषर्दगण, सीएमओ सुधीर सिंह अधिकारी विजय कोहली सहित अधिकारी उपस्थित थे. सीएमओ ने कहा कि स्वच्छता में हमारे शहर का नाम देश-प्रदेश मे रोशन हो, अब इस उम्मीद को धरातल पर उतारने की बारी आ गई है. सरकार और सिस्टमके अलावा खुद ही घर से शुरुआत कर स्वच्छता हर हाल में लाने की ठानना ही होगा. हमारी जिम्मेदारी और शहर को अव्वल लाने की तैयारी, बेहतर परिणाम तय हैं. कचरा न खुद फैलाएंगे और दूसरों को ऐसा करने से रोकेंगे.
