सिडनी 03 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच के लिए मैथ्यू पॉट्स को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। यह साल से भी अधिक समय बाद है जब इंग्लैंड मैथ्यू पॉट्स को टेस्ट टीम में खेलने का मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज का अंतिम पड़ाव पर है। 3-1 से सीरीज में आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया एक और जीत हासिल करना चाहेगी तो वहीं लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर इंग्लैंड भी दौरे का अच्छा अंत करना चाहेगी। उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर का यह आखिर मैच होगा क्योंकि उन्होंने इस टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने एक साल से अधिक के समय बाद मैथ्यू पॉट्स को टेस्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है। एशेज के पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की एकादश: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्राइडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जॉश टंग और शोएब बशीर।
Next Post
वावरिंका ने स्विट्जरलैंड को पर्थ में जीत दिलाई
Sat Jan 3 , 2026
पर्थ, 03 जनवरी (वार्ता) स्टेन वावरिंका ने शनिवार को पर्थ में नाटकीय परिस्थितियों में एटीपी टूर पर अपने आखिरी साल की विजयी शुरुआत की। आर्थर रिंडरकनेच के खिलाफ 5-7, 7-6(5), 7-6(5) की जीत के साथ, वावरिंका ने फ्रांस के खिलाफ यूनाइटेड कप के पहले मैच में स्विट्जरलैंड के लिए जीत […]

You May Like
-
7 months ago
डंपर में दब कर राजस्थान के बुजुर्ग की मौत
-
5 months ago
आईआईएसईआर में ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन
-
10 months ago
डबलिन में भारतीय दूतावास ने जयंती मनाई
-
6 months ago
पेड़ गिरने से युवक की मौत
