डबरा:नगर पालिका के पीछे स्थित तिराहे पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अर्जुन नगर निवासी प्रकाश कुशवाह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी कार क्रमांक MP-07-ZN-9738 के चालक ने तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में प्रकाश कुशवाह घायल हो गए तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
