खजराना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा पकड़ा, 5 सटोरिये दबोचे

इंदौर:आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खजराना पुलिस ने 5 सटोरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी मोबाइल के जरिए मैच की हार जीत पर दांव लगा रहे थे.पुलिस आयुक्त के निर्देशन में शहर में सट्टेबाजी पर सख्ती के आदेश के बाद खजराना पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्टार चौराहे के पास ग्रीन बेल्ट में कुछ लोग घेरा बनाकर मोबाइल पर सट्टा चला रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी.

जांच में सामने आया कि आरोपी 18 अप्रैल को खेले गए आईपीएल मैच डीसी बनाम आरसीबी पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे. पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में वीरसिंह सांवलिया (मैन रोड खजराना), दिनेश राठौर (सूरज नगर), अंगद पटेल (सिद्धि विनायक कॉलोनी), रोहित परमार (गणेशपुरी) और सचिन सोलंकी (चमार मोहल्ला) शामिल हैं. थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटोरोला जी85 मोबाइल फोन जब्त किया है. सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

निगाही परियोजना में बड़ा हादसा: कोयला लोड वाहन पलटा

Sun Apr 19 , 2026
सिंगरौली: एनसीएल निगाही परियोजना में एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कांटे (वजन माप स्थल) के पास कोयला लोड एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ देर तक कामकाज बाधित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि […]

You May Like