सकलपंच फूलमाली समाज धार का 53 माता बहनों का तीज व्रत उद्यापन  

धार (निप्र) फूलमाली समाज का सामूहिक तीज व्रत कार्यक्रम तीज माता एवं गणगौर माता की पूजा करने के बाद कलश यात्रा के साथ भव्य शोभा यात्रा ढोल एवं बैंड बाजे के साथ श्री राम मंदिर पौ चौपाटी से प्रारंभ होकर सुभाष मार्ग, दयानंद मार्ग से मोती बाग चौक होते हुए देवी सागर (तालाब) घाट पर पहुंची। मार्ग में कई सामाजिक संगठनों ने मंच लगाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

घाट पर परंपरा अनुसार माता की सामूहिक आरती की गई उसके पश्चात सभी बहनों ने भाइयों के साथ मिलकर पानी में डुबकियां लगाई और अपने व्रत के उद्यापन को पूर्ण किया ।

मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज ( श्री चतुर्भुज राम मंदिर मांडव महंत) एवं लोकप्रिय विधायक श्रीमती नीना विक्रम जी वर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।

अतिथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष श्री माणकचन्द जी पटेल, कार्यक्रम संयोजक पुर्व अध्यक्ष- दुलीचंद बानीवाल ,भागवंती जी टांक, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ललित जी डोड ,सुनील जी बलदिया अध्यक्ष शिक्षा समिति, कैलाशजी परमार व्यवस्थापक आदि के द्वारा किया गया।

स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम के संयोजक दुलीचंद जी बानीवाल ने बताया कि समाज सभी कार्य संगठित होकर, एकजुट होकर ,समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से ही सफल होता है।

मुख्य अतिथि संत श्री के द्वारा समाज को आशीर्वचन दिए गए। अतिथि उद्बोधन धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम जी वर्मा द्वारा दिया गया। मंच से तीज व्रत करने वाली सभी माता बहनों का स्वागत सम्मान समाजजनों के द्वारा किया गया। अगला कार्यक्रम सामूहिक भोजन प्रसादी समाज के नवीन गार्डन भवानी माता बाग लकड़ी पीठा पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अनिल जी गेहलोद द्वारा किया गया। अतिथियों एवं समाजजनों का आभार समाज अध्यक्ष श्री माणकचंद जी पटेल द्वारा माना गया । उक्त जानकारी उपाध्यक्ष हिराजी मौर्य एवं राजेश जी पटेल द्वारा दी गई।

Next Post

होमगार्ड टीम की मोटर बोट पलटी, ऑपरेटर पर नशे में होने का आरोप, क्षमता से अधिक स्टॉफ था सवार

Fri Sep 4 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में गश्त कर रही होमगार्ड की मोटर बोट अचानक पानी के तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि सभी लाइफ जैकेट पहने […]

You May Like