स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग: रीवा में भी मेडिकल छात्रों का विरोध शुरू, भोपाल में लाठीचार्ज का विरोध

रीवा, भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के विरोध की आग पूरे प्रदेश में फैल गई है। राजधानी के बाद अब रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी आंदोलन में मोर्चा खोल दिया है।स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन प्रदेशव्यापी हड़ताल का रूप ले रहा है, जिससे सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं।

रीवा में इंटर्न डॉक्टरों ने मंगलवार से विरोध शुरू किया। छात्रों की मुख्य मांग है कि 14 हजार रुपये प्रतिमाह मिलने वाला स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार किया जाए। छात्रों का कहना है कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में सबसे कम स्टाइपेंड दिया जाता है, जबकि फीस सबसे अधिक वसूली जाती है।प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि सरकार या व्यवस्था से कोई विरोध नहीं है, सिर्फ स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग है। साथ ही उन्होंने भोपाल में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि हाई लेवल पर चर्चा के बाद वे भोपाल जाकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Next Post

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सिवनी के 45 वर्षीय शाखा प्रबंधक की हार्ट अटैक से मौत

Tue Sep 8 , 2026
सिवनी। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सिवनी शाखा के शाखा प्रबंधक श्री हरीष पटले जी का अचानक हृदयगति रुक जाने से 7 सितंबर को लगभग शाम 5 से 6 बजे के मध्य ब्रांच परिसर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया जहां डॉक्टर […]

You May Like