एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सिवनी के 45 वर्षीय शाखा प्रबंधक की हार्ट अटैक से मौत

सिवनी। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सिवनी शाखा के शाखा प्रबंधक श्री हरीष पटले जी का अचानक हृदयगति रुक जाने से 7 सितंबर को लगभग शाम 5 से 6 बजे के मध्य ब्रांच परिसर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

हरीष पटले मूलतः बालाघाट के निवासी थे । अत्यंत हंसमुख मिलनसार स्वभाव के, लगभग 45 वर्ष की अल्पायु में अचानक उनका जाना बीमा क्षेत्र से जुड़े उनके सभी परिचित, पारिवारिक सदस्यों सम्माननीय ग्राहकों एवं अन्य सभी व्यक्तियों के लिए यह समाचार स्तब्ध कर देने वाला है।

Next Post

आमचौपरा मोहल्ले में एयरटेल टावर लगाने का विरोध, कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Tue Sep 8 , 2026
दमोह। शहर से लगे आमचौपरा में जनसुनवाई के दौरान आवेदकगणों द्वारा मोहल्ले में लगाए जा रहे एयरटेल के टावर पर रोक लगाकर उक्त टावर को हटाने के संबंध में नायब तहसीलदार धनीराम गौड़ को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आमचौपरा मोहल्ले में एयरटेल कंपनी […]

You May Like