
ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ की पुलिया सिकंदर कंपू निवासी आरती खटीक की आज सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका आरती खटीक उम्र 32 साल का अपने पति नवीन खटीक पुत्र महेंद्र खटीक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी है।
