डिजिटल मध्यप्रदेश की दिशा में एक और कदम: एमपी ई-सेवा पोर्टल का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रिमोट का बटन दबाकर एमपी ई-सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल मध्यप्रदेश के विज़न को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। एमपी ई-सेवा पोर्टल आमजन के लिए पारदर्शिता, सुविधा और समय की बचत का माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे कई प्रकार की शासकीय सेवाओं का लाभ ले सकेंगे, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम सुशासन और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Next Post

पत्नी के अवैध संबंध,प्रेमी और बच्चों के साथ मिलकर कर दी हत्या

Sat Nov 1 , 2025
शिवपुरी: थाना देहात पुलिस ने ग्राम रायश्री में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, दो बेटों और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का है।एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि सूचना मिली थी […]

You May Like