श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष और अभिषेक कटियार महामंत्री निर्वाचित

कानपुर। श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वर्ष 2026 के चुनाव में प्रत्यूष पाण्डेय ने अध्यक्ष और अभिषेक कटियार ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त अंजू वर्मा एवं उप श्रमायुक्त जय प्रताप ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर बधाई दी। साथ ही उनसे कर्मचारी हितों के लिए सदैव सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

स्टेट कोऑर्डिनेटर सैयद रिजवान अली ने बताया कि चुनाव में कुल 149 मतदाताओं में से 146 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में एसोसिएशन के छह पदाधिकारियों और 15 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन हुआ। चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 को संपन्न कराई गई थी। इसमें प्रत्यूष पाण्डेय ने अध्यक्ष, जबकि अभिषेक कटियार ने महामंत्री पद के लिए नामांकन किया था। इनके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी विभिन्न पदों पर अपनी दावेदारी पेश की थी।

मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित परिणाम में प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष और अभिषेक कटियार महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा शैलेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, राज कुमार संयुक्त मंत्री, रोहित कुमार कोषाध्यक्ष तथा परमानंद सोनकर ने भी जीत हासिल की।

आयोजित सम्मान समारोह में अपर श्रमायुक्त जुनेद अहमद, उप श्रमायुक्त अंजू वर्मा, स्टेट कोऑर्डिनेटर सैयद रिजवान अली, मोहिनी शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, पिंकी राणा, स्वपनिल त्रिपाठी, राजीव सक्सेना, शबाना सुल्ताना, रोहित शुक्ला, अनुज सिंह, प्रांजुल सहाय, शनिदेव त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, मोनू शर्मा, राजेश कुमार यादव, संतोष कुमार और तारा बहादुर भुजेल समेत श्रम विभाग के सभी कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Next Post

कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन लगभग तय, जल्द होगा सम्मानजनक समझौता

Mon Nov 23 , 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बनती नजर आ रही है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि दोनों दलों के बीच बातचीत सकारात्मक है और दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा मिलकर […]

You May Like