लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बनती नजर आ रही है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि दोनों दलों के बीच बातचीत सकारात्मक है और दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा मिलकर गठबंधन करेंगे, यह लगभग तय है। दोनों दल सम्मानजनक तरीके से समझौता करेंगे और इसकी घोषणा भी बहुत जल्द हो सकती है।
राजेंद्र पाल गौतम के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में कांग्रेस और सपा के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, समझौते की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।
