खिलचीपुर में महिला से धोखाधड़ी: शादी का वादा कर संबंध बनाए, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

खिलचीपुर: थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर खिलचीपुर पुलिस ने शनिवार रात जीरापुर निवासी युवक शाहरुख खान के केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इस भरोसे के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. घटना 14 जून की रात करीब 9 बजे खिलचीपुर थाना क्षेत्र स्थित महिला के घर पर हुई थी.
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही
महिला की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 29 अगस्त को शाम 6.55 बजे अपराध क्रमांक 346/26 दर्ज किया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुआ है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. महिला की पहचान गोपनीय रखी गई है. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Next Post

ब्यावरा में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Sun Aug 30 , 2026
ब्यावरा: ब्यावरा के बरखेड़ा कॉलोनी गांव में रविवार को एक महिला की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को सिविल अस्पताल के बरामदे में रखने के आरोपों के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतका की पहचान घीसालाल अहिरवार की […]

You May Like