पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उप निरीक्षक

देहरादून, (वार्ता) उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है।

पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (हेड कांस्टेबल) को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।

वर्ष 2025 राज्य के पुलिस विभाग के लिए पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभाग में विभिन्न संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राज्य के महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) दीपम सेठ के अनुसार इस दौरान, 150 निरीक्षक, 92 उपनिरीक्षक, 385 अपर अथवा सहायक उप निरीक्षक और 331 मुख्य आरक्षी प्रोन्नत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, अधिकारियों की श्रेणी में 05 अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी, 10 अपर अधीक्षक प्रथम श्रेणी, 28 अपर अधीक्षक द्वितीय श्रेणी 18 उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान, 33 उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान, 02 अपर अधीक्षक दूरसंचार द्वितीय श्रेणी, 03 उपाधीक्षक दूरसंचार और 03 मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रोन्नत हो चुके हैं।

श्री सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

 

Next Post

महाराष्ट्र भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को कर रही है नज़रअंदाज़-सपकाल

Thu Jan 1 , 2026
बुलढाणा, (वार्ता) महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आज प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। श्री सपकाल ने यहां मीडिया से बात करते हुए भाजपा के भारत को “कांग्रेस-मुक्त” बनाने के दावे का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।