रिजर्व बैंक ने विदेशी वाणिज्यिक उधारी के संशोधित नियम लागू किये

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी वाणिज्यिक उधारी के संशोधित नियम लागू कर दिये हैं। केंद्रीय बैंक ने सोमवार को बताया कि इन संशोधनों के माध्यम से विदेशी वाणिज्यिक उधारी के लिए पात्र उधारकर्ताओं और मान्यता प्राप्त ऋणदाताओं की परिभाषाओं का विस्तार किया गया है। साथ ही उधारी की सीमा भी बढ़ाई गयी है। इन उधारियों की औसत मियाद संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी गयी है।

नये नियमों में उधार की लागत संबंधी प्रतिबंधों को पूरी तरह हटा लिया गया है। अंतिम उपयोगकर्ता संबंधी प्रतिबंधों की समीक्षा की गयी है और रिपोर्टिंग संबंधी अनिवार्यताओं का सरल बनाया गया है। आरबीआई ने इन संशोधनों के लिए प्रारूप नियम 03 अक्टूबर 2025 को जारी किये थे। उन पर मिले सुझावों पर विचार के बाद अंतिम नियम जारी किये गये हैं।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन भारत में एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल

Tue Feb 17 , 2026
कैनबरा, 17 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सहायक मंत्री (विज्ञान, प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था) डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे, जहां वह सुरक्षित, समावेशी और सतत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित करेंगे तथा निवेश, अंतरराष्ट्रीय सहयोग […]

You May Like