अम्बरीश शर्मा बोले डॉ. सिंह अब लहार में रहने लायक नहीं रहेंगे

भिंड: लहार के भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर जमकर बरसे।विधायक ने डॉ. सिंह पर हमला करते हुए कहा ‘उन्हें इतनी उम्र पर बोलने की तमीज नहीं आई। मैंने डेढ़ साल तक धैर्य रखा है, लेकिन आगे सहन नहीं करूंगा। मैं जो बोलता हूं वो करता हूं। वरना अभद्रता से बोलना बंद कर दो, नहीं लहार क्षेत्र की जनता ने अभी तो यहां पहुंचाया है, आगे लहार में रहने के लायक नहीं रहोगे।’

उन्होने कहा कि ‘मुझ पर एक साल से आरोप लगा रहे हैं। कुछ चमचे तो इतने उतावले हो गए हैं कि बोल रहे हैं उप चुनाव होने वाला है, वो सुन लें जब तक मैं हूं, तुम्हारा आका अब जिंदगी में विधायक नहीं बनेगा।’विधायक ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि भाजपा का कार्यकर्ता बड़ा भोला भाला होता है। एक साल में हमने विपक्ष की भूमिका में देखा था, लेकिन विधायक के कार्यकाल में देखा है कि भाजपा कार्यकर्ता का भरकर दुरूपयोग हो रहा है।

कार्यकर्ताओं के भोलेपन का फायदा कांग्रेसी और अधिकारी उठा रहे हैं। जिसका जहां दाव लग रहा है वह लाभ उठा रहा है। हमने आपके बीच में बड़ी जिमेदारी से अपना वचन निभाया है। कांग्रेस को उखाड़ने का वचन आपने दिलवाया था तो 33 साल पीछे नहीं हटे और लहार क्षेत्र की जनता ने जंग जीतकर दिखाई है। हम पीछे नहीं हट सकते हैं, लेकिन सीधे साधे कार्यकर्ताओं का उपयोग लोग कर लेते हैं। मुझे विश्वास है लहार के कार्यकर्ता को कोई अलग नहीं कर पाएगा।

Next Post

हंसिया मारकर पत्नी की हत्या, फिर जहर खाकर दी जान

Thu May 29 , 2025
मुरैना: एक व्यक्ति ने पहले पत्नी पर हंसिया से हमला किया, फिर जहर खा लिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मामला खुमानपुरा गांव का है। रामविलास कुशवाहा (55) और उसकी पत्नी सरोज […]

You May Like

मनोरंजन