
बीना। पहली बार मुस्लिम समाज टैलेंट अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम समाज के मेधावी छात्र एवं छात्राओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड और मैडल देकर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक निर्मला सप्रे, और नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार रहीं। मुख्य अतिथि विधायक निर्मला सप्रे ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा की जैसे कर्नल सोफिया कुरैशी ने दुनियां में देश का मान बढ़ाया वैसे ही आप सभी बच्चे उनका अनुसरण करते हुए अपने समाज और देश का नाम रोशन करें। नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि मुस्लिम समाज ने इस प्रकार के टेलेंट अवार्ड अयोजित कर एक अच्छी शुरुआत की है समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत अहम हैं। शहर काज़ी रिज़वान हाशमी साहब ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। उसके बाद सभी अतिथियों ने 10th class में पूरे मध्यप्रदेश में 5th नंबर पर टॉप करने पर सुम्बुल खान सहित लगभग 250 मुस्लिम बच्चों का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर बीना शहर काज़ी रिज़वान हाशमी साहब, हाजी इरफ़ान बैटरी, हाजी मुन्ने खां, हाजी सलीम खान, नवीन भाई, अतीक पार्षद, असलम शेर खान, जफर दादा भाई, सोनू कुरैशी, आरिफ़ शेंकी, अख्तर खान,अब्दुल रशीद मासाब, परबेज मेहबूब खान, मौलाना इस्लाम, मुफ्ती जफर पठान, माजिद सर रफीक सर, नज़ीर काजी हकीम, काजी मुजीब, इमाम खान, सिराज खान, शकील खान, शादाब खान, सिराज खान आदि मौजूद रहे।
