सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो, एसआई को नोटिस

इंदौर:एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीर में दिखाई दे रही पिस्टल परदेशीपुरा थाने में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की बताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
जानकारी के अनुसार शिविका नामक युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ फोटो साझा की थी.

तस्वीरें वायरल होने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक पड़ताल में पिस्टल परदेशीपुरा थाने में पदस्थ एक एसआई की होना सामने आया. मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित फोटो हटा दिए. एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का इस तरह प्रदर्शन करना गंभीर विषय है. हथियारों के उपयोग और प्रदर्शन को लेकर कानून में स्पष्ट प्रावधान हैं तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जा सकती है. वहीं डीसीपी कुमार प्रतीक के निर्देश पर संबंधित एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया कर दिया है. नोटिस का जवाब आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Next Post

एयरस्पेस संकट के कारण वेस्टइंडीज की रवानगी में देरी हुई

Tue Mar 3 , 2026
कोलकाता, 03 मार्च (वार्ता) क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कन्फर्म किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद, वेस्टइंडीज की सीनियर मेन्स टीम की भारत से रवानगी में इंटरनेशनल एयरस्पेस पाबंदियों के कारण देरी हुई है। सोमवार को जारी एक बयान में, सीडब्ल्यूआई ने कहा कि ये […]

You May Like