झमाझम बारिश से तालाब बनी सडक़ें, एक घंटे में 2 इंच

उज्जैन। मेहरबान मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार शाम एक बार फिर से झमाझम का नजारा दिखाई दिया और सडक़ें तालाब बन गई। आवागमन पूरी तरह से थम गया था। एक घंटे तेज बारिश के बाद रिमझिम का सिलसिला जारी था।

भगवान गणेश के आगमन के साथ ही मानूसन की दस्तक हो गई थी। जिसके बाद से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। क्षिप्रा उफान पर चल रही है, गंभीर डेम से पानी छोड़ा जा रहा है। इस बीच शुक्रवार शाम 4 बजे एक बार फिर बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब 1 घंटे तक रफ्तार से पानी गिरता रहा। तेज बारिश के चलते धार्मिक नगरी की रफ्तार पूरी तरह से थम गई थी। सडक़ें तालाब बन चुकी थी, जहां से वाहन निकालना मुश्किल हो गया था। शाम पांच बजे बारिश का क्रम धीमा हुआ तो जलभराव के बीच दो पहिया वाहन बंद होते दिखाई देने लगे। स्थानीय जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार एक घंटे में 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जो 2 इंच से अधिक है। अब तक 740 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो 30 इंच है। शहर की औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच है, जिसमे अब 6 इंच की जरूरत बची है।

 

बस्तियों में पानी भरने से बढ़ी परेशानी

शहर की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। घरों में पानी भरने से लोगों का सामान भीग चुका था। जहां ज्यादा जलभराव की स्थिति बनी थी वहां नगर निगम की टीमें जल निकासी के लिये पहुंचना शुरू हो गई थी। कुछ क्षेत्रों में बनी झुग्गी-झोपडिय़ों में तेज बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इधर शाम को हुई बारिश के बाद फिर से क्षिप्रा का जलस्तर बढऩे की संभावना जताई गई है। शहर के साथ ही आसपास के इलाको और ग्रामीण क्षेत्रों से बारिश का पानी रात तक क्षिप्रा में पहुंचने लगेगा। इससे पहले बुधवार-गुरूवार को क्षिप्रा का जलस्तर बड़े पुल तक पहुंच गया था। घाटों पर बने सभी मंदिर डूब चुके थे। शुक्रवार सुबह से जलस्तर कम होना शुरू हुआ था। जिसके फिर से बढऩे की संभावना है।

 

खाचरौद में सर्वाधिक वर्षा 902 मिमी दर्ज

इस वर्षाकाल में अभी तक 5 सितम्बर की प्रात: तक जिले में औसत 726.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान बडऩगर तहसील में सर्वाधिक 67 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष अभी तक जिले की खाचरौद तहसील में सर्वाधिक वर्षा 902 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में उज्जैन जिले में औसत 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है । इस दौरान उज्जैन तहसील में 02 मिमी, घट्टिया में 4 मिमी, खाचरौद में 12 मिमी, नागदा में 65 मिमी, माकड़ोन तहसील में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अभी तक उज्जैन जिले की उज्जैन तहसील में 771, घट्टिया में 502.5, खाचरौद में 902, नागदा मे 859 मिमी वर्षा हुई है।

Next Post

ट्रेन से गिरने से यात्री की मौत रेलवे स्टेशन में हुई घटना

Fri Sep 5 , 2025
छिंदवाड़ा.शुक्रवार की अल सुबह रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री का पैर फिसल कर पटरी में गिर गया जिससे वह टे्रन की चपेट में आकर कट गया और उसकी मौत हो गई. आरपीएफ टीआई उषा बिसेन ने बताया कि मृतक भोपाल से छिंदवाड़ा आया था. सुबह […]

You May Like