खंडवा: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को पवित्र नगरी ओंकारेश्वर पहुंचीं, जहां उनके आगमन पर गरिमामय और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मान्धाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन तन्वे तथा महापौर अमृता अमर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, डीआईजी खरगोन रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन समेत प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। राष्ट्रपति के आगमन से ओंकारेश्वर में उत्साह का माहौल रहा और पूरे क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया।
