ग्वालियर: आईएसबीटी तक कम खर्च में सवारियों को पहुँचाने में आ रही आ रही परेशानी को इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से 60 बसों का योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रशासन ने शहर के हर हिस्से को आईएसबीटी से जोड़ने का रूट तय कर लिया है। अब इन रूटों से बसें चलेंगी, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह बसें दिसम्बर जनवरी में शहर को मिलना शुरू हो जाएंगी। यह बसें स्टॉपेज पर सवारियों के मिलने तक रुकेंगी। पहले बसें मिलकर चलती थीं व निर्धारित ठेकेदार को सवारियां नहीं मिल पाती थीं।
केंद्र सरकार से शहर के लिए 100 बसें मिलना है, इनमें से 60 बसें स्वीकृत हो चुकी हैं, जबकि 40 बसों की अभी स्वीकृति नहीं मिली है। इस बार शहर सरकार ने कैरियर बस को शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रशासन ने कहा कि नगर निगम द्वारा बस स्टैंड बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक बस स्टॉपेज तय नहीं हुए हैं।
इन रूटों से चलेंगी बसें
1. आईएसबीटी से हजीरा थाना, हजीरा चौराहा, पड़ाव, बस स्टैंड, इंदिरा कॉलोनी, सेंटपॉल स्कूल, तानसेन होटल, राजमाता चौक, स्टेशन रोड, इन्द्रगंज बाजार, महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा, जीवाजी चौक, तानसेन होटल, बस स्टैंड, गोला का मंदिर, सेंटपॉल स्कूल से आईएसबीटी।2. आईएसबीटी से पुरानी छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर, बहोड़ापुर, चार शहर का नाका, पड़ाव, राजमाता चौक, कनेक्टर रोड, संगमविहार, शिंदे की छावनी, चार शहर का नाका से आईएसबीटी।
