भिंड कलेक्टर पर हमले को लेकर पटवारी ने सरकार को घेरा

भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर पर कथित तौर पर रेत माफिया के हमले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए आज आरोप लगाया कि ये भारतीय जनता पार्टी के अराजक शासन का सबसे बड़ा सबूत है।
श्री पटवारी ने एक्स पोस्ट में कहा कि अवैध खनन रोकने गए भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। ये भाजपा के अराजक शासन का सबसे बड़ा सबूत है। इसकी वजह है कि भ्रष्टाचार के ‘परिवहन’ में व्यस्त सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था कभी नहीं रही।
भिंड में कल देर रात अवैध खनन रोकने गए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के वाहन पर कथित तौर पर रेत माफिया के लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायर कर उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।

Next Post

गोली चलने एक युवक घायल

Fri Jan 31 , 2025
रायसेन, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो पक्षों के बीच विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रुप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेगमगंज में क्रिकेट खेल रहे कल युवाओं में किसी बात को […]

You May Like