गोली चलने एक युवक घायल

रायसेन, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो पक्षों के बीच विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रुप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेगमगंज में क्रिकेट खेल रहे कल युवाओं में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इस घटना में एक युवक मोहम्मद शाद घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तलवार लगने से भी एक युवक मोहम्मद सद्दाम घायल हुआ है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे और आरोपी के वाहन जप्त कर लिया गया है। दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया हैं।

Next Post

मुरैना में स्वास्थ शिविर 26 मार्च से

Fri Jan 31 , 2025
मुरैना, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस शिविर में देश के ख्यातिनाम चिकित्सक उपस्थित रहकर पीड़ित मरीजों का उपचार करेंगे। शिविर में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के मरीज उपचार के […]

You May Like