
जबलपुर। भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान में एक दिन, एक घंटा, एक साथ सहभागिता करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के गंगासागर तालाब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा पंडित दीनदयाल का जीवन अंतिम सांस तक समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। अपने साधारण दिखने वाले व्यक्तित्व में वह असाधारण प्रतिभाओं का सागर थे। जिन्होंने केवल राष्ट्रोत्थान का विचार नहीं दिया, बल्कि उसके लिए अंत्योदय और एकात्म मानववाद जैसी अद्वितीय कार्यपद्धति का भी पथ प्रशस्त किया और यही पथ आज हमारी डबल इंजन सरकार का प्रेरणा पथ है। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अनु एवं भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के साथ ही अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
