
भोपाल: भोपाल और इंदौर में साइंस हाउस मेडिकल प्रा. लि. पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने आरोप लगाया कि यह कम्पनी वर्षों से अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग को मशीनें व सेवाएं उपलब्ध कराती रही, लेकिन असल में मरीजों का इलाज करने के बजाय सरकारी खजाने को चट कर रही थी।
उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और जीएसटी गड़बड़ियों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कहीं स्वास्थ्य विभाग में इलाज के नाम पर हेराफेरी तो नहीं हो रही थी। धौलपुरे ने दावा किया कि भाजपा संरक्षण में यह कम्पनी पिछले तीन दशकों से फल-फूल रही है और भ्रष्टाचार को आयुष्मान भारत योजना के तहत वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने मांग की कि पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक हो और जिम्मेदार अधिकारियों व भाजपा संरक्षकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
