कृषि उपज मंडी के पास मिली लाश

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन नगर कृषि उपज मण्डी गेट नंबर 02 के पास सुबह एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि विजय नगर निवासी रमेश खत्री ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनके भाई विजय कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के सामने, मेन रोड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत पड़ा है। सूचना मिलते ही जब रमेश मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

जुआ फड़ पर छापा, 14 गिरफ्तार

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने राइट टाउन क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 हजार रुपये से अधिक की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है।लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य […]

You May Like