परिवहन नियमों की अनदेखी पर सख्ती: अशोकनगर में 5 स्कूल वाहन जब्त

अशोकनगर। जिले में स्कूल संचालक परिवहन नियमों की अवेहलना करते हुए वाहनों का संचालन कर रहे है, जिस पर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा लगातार कार्रवाई कर अंकुश लगाया जा रहा है। फिर भी स्कूल संचालक निमयों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। जिसके चलते मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूल वाहनों की चैकिंग करते हुए जहां नियम विरूद्ध संचालन करने पर आधा दर्जन वाहनों को जब्त किया गया है। तो वहीं वाहनों में कमी पाए जाने पर वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है। दरअसल मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा द्वारा जिले के डीपीवाय पब्लिक स्कूल, अकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल, लायन पब्लिक स्कूल, आदर्श स्कूल के वाहनों की चैकिंग की गई। जिसमें स्कूल वाहन तथा अन्य छोटे स्कूल वाहनों से नियम विरूद्ध संचालन करने से चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क के रूप में 5000 रूपये की राशि वसूल की गई। तो वहीं 5 स्कूल वाहनों को जप्त कर कार्यालय परिसर में रखा गया है। साथ ही जिला परिहवन अधिकारी द्वारा स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि स्कूल वाहन बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण, अग्निशमन यंत्र, पैनिक बटन के कोई स्कूल वाहन संचालन करते पाया जाता है तो मोटरयान नियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी। विभाग द्वारा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

बंगलादेश की घटना से जिले भर में आक्रोश हिन्दू संगठनों ने रैली निकालकर पुतला फूंका

Tue Dec 23 , 2025
ब्यावरा। विगत दिवस बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार एवं एक हिन्दू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में नगर सहित जिले भर में आक्रोश व्याप्त है. घटना के विरोध में मंगलवार को हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में रैली निकालकर बंगलादेश सरकार का पुतला फूंका. माँ वैष्णोदेवी मंदिर […]

You May Like