सतना :कलेक्टर एवं चेयरमैन सतना स्मार्ट सिटी सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन सतना स्मार्ट सिटी कार्यालय कलेक्ट्रेट कैम्पस में किया गया।
इस दौरान ईडी सतना स्मार्ट सिटी शेर सिंह मीणा, सीएफओ सत्यम मिश्रा , अधीक्षण यंत्री एस के सिंह, ईई पी एच ई श्वेतांक चौरसिया, कंपनी सेक्रेटरी अभिषेक गुप्ता , सहायक यंत्री अजय गुप्ता, उत्कर्ष सिंह , लेखपाल चंद्रमणि द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बोर्ड बैठक में नवनिर्मित आई एस बी टी में कैंटीन, डोरमेट्री, रूम आदि एवं कम्युनिटी हॉल की दुकानों व हॉल को पी डब्लू डी द्वारा निर्धारित शासकीय दरों पर मासिक किराए पर दिये जाने का निर्णय लिया गया । आई टी एम एस एवं कमांड सेंटर के प्रोजेक्ट को निविदा तैयार कर किए जाने का निर्णय लिया गया।
सतना स्मार्ट सिटी स्टॉफ का एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाए जाने हेतु ईडी द्वारा कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया।वर्तमान सड़क निर्माण एवं रिस्टोर कार्य के तहत शहर के मुख्य मार्गों जहां आवागमन ज्यादा है उन्हें बनाने संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया गया.स्मार्ट सिटी को अन्य विभागों के कार्य हेतु प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के रूप में कार्य लिए जाने हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया ।बैठक का संचालन कंपनी सेक्रेटरी अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया।
