ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर में फिर दिखा बाघ

बुधनी। नगर के समीप स्थित ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर के फार्म हाउस क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर बाघ विचरण करता दिखाई दिया. फार्म हाउस में मौजूद कर्मचारी ने बाघ का वीडियो बनाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्चिंग शुरू कर दी. पिछले कुछ दिनों से बाघ लगातार फार्म हाउस क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर का फार्म हाउस करीब 250 से 300 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसके अधिकांश हिस्से में ट्रैक्टर ट्रेनिंग के लिए कृषि कार्य किया जाता है. फार्म हाउस के करीब 30 एकड़ क्षेत्र में बड़ी-बड़ी झाडिय़ां और घास उगी हुई है. घने झाड़-झंखाड़ के कारण वन विभाग की टीम को बाघ की सर्चिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में जंगली सुअर भी मौजूद हैं. जंगली सुअरों की मौजूदगी के कारण बाघ का मूवमेंट लगातार बना हुआ है. टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संभावित स्थानों पर सर्चिंग कर रही है.्र बाघ की गतिविधि सामने आने के बाद वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है. लोगों से अपील की गई है कि बाघ दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं, उसका पीछा न करें और फोटो या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाएं. बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें.

 

Next Post

27 दिन में मंडी में पहुंचा रिकार्ड अनाज, मक्का आगे

Thu Oct 29 , 2026
रेहटी। कृषि उपज मंडी में फसलों की आवक बढऩे लगी है. एक से 27 अक्टूबर तक मंडी में 78,993 क्विंटल कृषि उपज की तुलाई हुई. इसमें मक्का 64,055 क्विंटल के साथ सबसे आगे रहा, जबकि धान की आवक 13,385 क्विंटल दर्ज की गई. अक्टूबर में 10 अवकाश होने के बावजूद […]

You May Like