मृतक के परिजन को सीमेंट प्रबंधन ने दी सहायता राशि

पन्ना, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जे के सीमेंट कंपनी की दूसरी यूनिट में गत 30 जनवरी को सीमेंट प्लांट की निर्माणाधीन सेटरिंग गिरने से 4 मजदूरों की मृत्यु एवं 19 मजदूर के घायल होने पर कंपनी के प्रबंधन द्वारा सिमरिया निवासी रोहित खरे की मृत्यु पर परिजनों को 18 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने अंत्येष्टि के लिए 50 हजार की सहायता राशि भी पृथक से प्रदान की है। गत गुरूवार को अमानगंज तहसील स्थित जेके सीमेंट प्लांट कंपनी में निर्माणाधीन सेटरिंग गिरने से चार मजदूरों की मृत्यु हुई थी एवं 19 मजदूर घायल हो गए थे। घायल मजदूरों को इलाज के लिए कटनी एवं एक मजदूर को जबलपुर रेफर किया गया था।

कटनी में भर्ती 13 मजदूर क्रमशः चंद्रपाल सिंह 27 वर्ष, प्रेमचंद 30 वर्ष, मिंटू शाह 40 वर्ष, जहरुल 32 वर्ष, मोहम्मद सालम 31 वर्ष, रूपेश कुमार 21 वर्ष, कंछेदी कुशवाहा 29 वर्ष, मोहम्मद इशाक 28 वर्ष, तौकीर 18 वर्ष, रामबृज महतो 45 वर्ष, तहमीर 28 वर्ष, एमडी नूरशिद 29 वर्ष एवं शेख शकूर 40 वर्ष को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीमेंट प्लांट में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निर्णय अनुसार मृतकों को 18 लाख रुपए की मुआवजा राशि एवं घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाना थी। साथ में मृतकों को अंत्येष्टि के लिए 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय भी लिया गया था।

Next Post

गजरथ महोत्सव में शामिल हुए तोमर

Thu Feb 6 , 2025
भिण्ड, 06 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चंबल का क्षेत्र अब डकैतों की पहचान से बाहर निकलकर आध्यात्मिकता, जैनधर्म और संतों की अमृतवाणी से पहचाना जा रहा है। श्री तोमर भिण्ड में आज पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कभी डकैतों […]

You May Like