भिण्ड: जिला चिकित्सालय भिण्ड में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर की उपस्थिति में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में धात्री माताएं मौजूद रहीं।
कलेक्टर ने कहा कि मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच है, जो उसे अनेक बीमारियों से बचाने के साथ स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने सभी माताओं से जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध पिलाने तथा इस अवधि में पानी अथवा अन्य आहार नहीं देने की अपील की। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भी स्तनपान के वैज्ञानिक महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
Next Post
सीएम डॉ यादव ने पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Sun Aug 2 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर रविवार को विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पं. शुक्ल के प्रदेश निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
2 months ago
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल