श्योपुर के मिलावली में करंट लगने से मां-बेटे की मौत

श्योपुर: जिले की मिलावली पंचायत में रात करीब साढ़े नौ बजे खेत में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई।भतीजे रामनरेश ने बताया कि दोनों मृत खेत की मोटर से चिपके हुए थे। ऐसा लगता कि धान की पौध के लिए मोटर चालू करने गए 45 वर्षीय किसान जगमोहन माली की करंट लग गया होगा। इसी दौरान बेटे की चीख सुनकर 75 वर्षीय मां जग्गो बाई बचाने दौड़ीं और वे भी करंट की चपेट में आ गईं।

इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक जगमोहन माली के दो भाई केदार और भगवंत की पहले ही मौत हो चुकी है। गांव में यह खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। अब परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी और एक बेटा ही शेष हैं। परिवार का गुजर-बसर पूरी तरह खेती पर निर्भर था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Next Post

पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला ने खुद को बताया दलबदलू, अपने नवासे को महामंत्री का दावेदार बनाया

Mon Jun 30 , 2025
शिवपुरी: पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला शिवपुरी के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कई पुराने किस्से सुनाए। इस दौरान सर्किट हाउस में जब उन्होंने अपने नवासे प्रांजल तिवारी से परिचय कराया तो मजाक में कहा “यह है मेरे पुराने साथी और पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, ये भी दल बदलू और […]

You May Like

मनोरंजन