पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला ने खुद को बताया दलबदलू, अपने नवासे को महामंत्री का दावेदार बनाया

शिवपुरी: पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला शिवपुरी के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कई पुराने किस्से सुनाए। इस दौरान सर्किट हाउस में जब उन्होंने अपने नवासे प्रांजल तिवारी से परिचय कराया तो मजाक में कहा “यह है मेरे पुराने साथी और पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, ये भी दल बदलू और मैं भी।”बालेंदु शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं से प्रांजल तिवारी के लिए समर्थन मांगा, जो मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के महामंत्री पद के दावेदार हैं। उन्होंने कहा, “आप सबका आशीर्वाद और सहयोग इस बेटे को मिलना चाहिए, क्योंकि यहां से कोई भी कैंडिडेट प्रदेश महामंत्री के लिए खड़ा नहीं हुआ।”

दौरे के दौरान शुक्ला ने बताया कि उन्होंने प्रांजल से पूछा था कि वह कांग्रेस क्यों जॉइन करना चाहता है, तो प्रांजल का जवाब था, “मैं सबसे पुरानी पार्टी में अपना भविष्य बनाना चाहता हूं।” जब शुक्ला से पूछा गया कि भाजपा का राज है, तो फिर बेटे को कांग्रेस में क्यों भेज रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “प्रांजल मेरी परीक्षा में पास हो गया और अब वह कांग्रेस का सिपाही बन गया।” इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री लतीफ खान मल्लू मौजूद थे।

Next Post

ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Mon Jun 30 , 2025
सतना :रात के समय ट्रेन में सवार यात्रियों का सामान शातिराना तरीके से पार करने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने तब दबोच लिया जब वह प्लेटफार्म पर खड़ा होकर ट्रेन पर चढऩे की फिराक में था. आरोपी के कब्जे से 1.72 लाख रु के गहने और मोबाइल बरामद हुए […]

You May Like