क्रासिंग पर पलटी यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली

सलकनपुर। गुरुवार को नकटी तलाई-दीपाखेड़ामार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई.हादसे में ट्रॉली में बैठे लगभग 30 से 35 लोगों में से 22 लोग घायल हो गए. जिनमें 12 महिलाएं और 10 बच्चे बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार होरयापीपली बाबई क्षेत्र से शादी समारोह से लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चींटीखेड़ा निवासी वापस जा रहे थे. जब वाहन देवीधाम सलकनपुर के पास नकटीतलाई वेयरहाउस के समीप पहुचा, तभी सड़क के संकरे हिस्से पर सामने से आ रही कार को क्रॉस करने के दौरान ट्रैक्टर का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया. संतुलन बिगड़ते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस स्थान पर हुआ जहां निर्माण कार्य के चलते सड़क की एक पट्टी चालू है और मार्ग संकरा हो गया है. ट्रॉली में सवार अमलाड़ा निवासी संतोष ने बताया कि वाहन नियंत्रित गति में था, परंतु सामने से आ रही कार को रास्ता देने के दौरान पहिया नीचे उतर जाने से दुर्घटना हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया. समाचार लिखे जाने तक सभी रेफर घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी.

गौरतलब है कि यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर बार्ई ओर एक पहिए पर टिक गई, जिससे लोगों की जान बच गई. यदि वाहन दूसरी दिशा में पूरी तरह पलट जाता, तो गंभीर जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था.

Next Post

5 साल से फरार महिला एमडी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया ड्रग्स

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साल से फरार महिला एमडी तस्कर को गिरफ्तार किया है. महिला आरोपी का साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके पर मिले 5.91 ग्राम एमडी ड्रग को भी जब्त कर लिया […]

You May Like