
खवासा/पेटलावाद। तहसील थान्दला में ग्राम पंचायत भामल तहसील थान्दला खवासा क्षेत्र के लगभग 50 के आसपास लोग उल्टी दस्त की शिकायत लेकर स्थानीय निजी अस्पताल पेटलावद में भर्ती होने की सूचना मिली है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तहसील के ग्राम खवासा के निकटतम ग्राम पंचायत भामल में राजपूत समाज सहित आदिवासी समाज के अलग-अलग घरों के अलग-अलग हॉस्पिटलों में 50 के आसपास मरीजों को गांव वालों के द्वारा परिजनों के साथ मिलकर पेटलावद के नीजी एवं सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है लगातार पीड़ितों के द्वारा उलटी दस्त की शिकायत करते हुए अत्यधिक गंभीर व्यवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया इनका उपचार चोयल हॉस्पिटल में जारी है।
अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर उर्मिला चोयल के द्वारा अपने स्टाफ के साथ मिलकर रात्रि में सभी मरीज का तत्काल उपचार किया एवं चिकित्सकों के अनुसार सभी लोग अलग-अलग परिवार के हैं जिसमें 6 महिलाएं और पांच पुरुष है वही एक अन्य व्यक्ति अन्य निजी अस्पताल में ओर दूसरे मरीज सिविल अस्पताल में भी भर्ती होना बताया जा रहा है वहीं सूत्रों की माने तो एक व्यक्ति की गांव में ही मृत्यु हुई है। एवं दो गंभीर मरीजों को दाहोद इलाज के लिए रेफर किया गया है ग्रामीणों कि माने तो सभी मरीजों को उल्टी दस्त की शिकायत ग्राम पंचायत के द्वारा की जा रही पेयजल सप्लाई की खराब व्यवस्था के कारण उत्पन्न होना बताई जा रही है हॉस्पिटल भर्ती मरीजों को देखने प्रशासन की ओर से तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल पटवारी श्याम पाल सिंह चंद्रावत भी दलबल सहित मौके में पहुंचे हैं वहीं थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया भी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
