प्रेमिका की बेवफाई, प्रेमी ने किया सुसाइड का प्रयास

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत बुदरई में प्रेमिका की बेवफाई से प्रेमी ने सुसाइड का प्रयास किया।टीआई नेहरू खण्डाते ने बताया कि ग्राम बुदरई में रहने वाला 17 वर्षीय बालक ने आत्महत्या करने के इरादे से घर में फांसी लगा ली गनीमत रही कि समय रहते उसे नीचे उतार लिया गया। जब उसे फंदे से उतारा गया तो उसकी सांसें चल रही थी जिसे तत्काल उपचार के लिए सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और उसकी जान बच गई।

युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि बालक का गांव में रहने वाली एक लडक़ी से प्रेम संबंध थे। दोनेां के बीच में बातचीत होती थी लेकिन बीते कुछ दिनों से बातचीत बंद थी। लडक़ी ने बालक से दूरी बना ली थी जिसके चलते उसने सुसाइड का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

शॉन एलीजे होटल में बज रहे थे कानफाड़ू डीजे

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: नव वर्ष के जश्न की आड़ में तिलवारा थाना अंतर्गत शॉन एलीजे होटल में हुड़दंग मची थी। देर रात कानफाड़ू डीजे बज रहे थे।‌ पुलिस ने भनक लगते ही रेड मार दी। मौके पर अफरा तफरी मच गई‌। पुलिस ने तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाने वाले आपरेटर के […]

You May Like