ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रहा मिला-जुला असर

सिंगरौली। देशभर में केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लाखों कर्मचारियों एवं बैंक कर्मियों ने एकजुट होकर कार्य का बहिष्कार किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों,निजीकरण के प्रयासों और श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधनों के खिलाफ आयोजित की गई है। बीएमएस को छोड़ कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के अंतर्गत आने वाले खदानों, ट्रांसपोर्ट और अन्य यूनिटों में अन्य सभी ट्रेड यूनियन के सदस्य कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से काम रोका और विभिन्न स्थानों पर विरोध सभाएं की। कोल इंडिया में संयुक्त मोर्चा में शामिल संगठन एटक, एचएमएस, इंटक, सीटू के नेतृत्व में सभी हड़ताल में शामिल रहे। उनकी मांग थी कि महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम लगाया जाए। कोयला क्षेत्र की यह ऐतिहासिक हड़ताल इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश के मेहनतकश मजदूर अब और शोषण नहीं सहेंगे। यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। साथ ही सभी श्रमिक संगठनों के परियोजनाओं के अध्यक्ष सचिव और उनकी पूरी टीम के द्वारा अपने परियोजना के मुख्य द्वारों पर सुबह प्रथम पाली 4 बजे से ही जोरदार प्रदर्शन किया गया। हड़ताल की सफलता को लेकर संयुक्त रूप से श्रमिक संगठनों द्वारा बताया गया कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। उधर यूनियन बैंक सहित अन्य कई बैंको के हड़ताल से करोड़ों रूपये के लेन-देन प्रभावित हुआ। साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीपीएम एवं सीपीआई भी हड़ताल किया। वही हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं रहा। इधर इंटक सिंगरौली के महासचिव लाल पुष्पराज सिंह का दावा है कि संयुक्त टे्रड यूनियन और फडरेशनों के आह्वान पर अखिल भारतीय आम हड़ताल 60 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सबसे ज्यादा हड़ताल का असर दुद्धिचुआ परियोजना में 90 फीसदी रहा है। हड़ताल से एनसीएल में कोयला डिस्पैच और उत्पादन प्रभावित रहा है।

इनका कहना:-

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान एनसीएल के प्रथम व द्वितीय एवं सामान्य पाली में करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी मौजूद रहे। वही एनसीएल के उत्पादन एवं प्रेषण पर आंशिक असर पड़ा है।

राम विजय सिंह

जनसंपर्क अधिकारी एनसीएल, सिंगरौली

Next Post

गंभीर नदी में गिरी क्रेन एक की मौत दूसरा घायल

Wed Jul 9 , 2025
उज्जैन। बडनग़र मार्ग गंभीर नदी में मंगलवार क्रेन पलटने से 2 ग्रामीण डूब गए थे। एक को तत्काल ही बाहर निकाल लिया गया जो घायल हुआ था दूसरे का कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसकी बुधवार सुबह नदी से लाश मिलना सामने आया है। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया […]

You May Like