मोहनिया में श्री कृष्ण झांकी निकाल कर रक्षाबंधन के दिन ही मना कजलियां पर्व

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले का ऐसा गांव जहां विगत 100 सौ वर्षों से बड़े हर्ष उल्लास के साथ रक्षा वन्धन के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण की झाकिया निकालकर कजलियां पर्व मनाया जाता है। सीधी जिले के चुरहट के समीप स्थित मोहनिया ग्राम में रक्षा वन्धन के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण की झाकिया निकालकर कजलियां पर्व मानते हुए ग्राम की जनता जनार्दन कजलियां एक -दूसरे को वांटते हुए अपने भाई चारे को बढ़ावा दिया। अनुभूति मास्टर ट्रेनर अरविन्द कुमार पटेल ने बताया की यह पर्व अपने पर्यावरण एवं हरियाली उत्सव को बड़े धूम धाम से बनाये जाने वाले में सीधी जिले का इकलौता गांव है जहां रक्षाबंधन के दिन ही कजलियां पर्व मनाया जाता है।

ग्राम के छविलाल पांडेय एवं राम नाथ विश्वकर्मा के द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से रथ के साथ भगवान श्रीकृष्ण की झांकी को ग्राम देव स्थल न्योराक्ष बाबा मोहनिया में इसके बाद भगवान भोले नाथ जी के मंदिर के पास ग्राम पंचायत मोहनिया में संक्षिप्त मेला के रूप में झांकी को सम्मिलित कराए। भारी बारिश के वावजूद इस पर्व को धूम धाम से मनाया गया ।ग्राम के सभी सम्मानित सरपंच से लेकर अन्य लोगों ने पर्यवारण एवं हरियाली के अग्रदूत बनकर अपने भाई चारे को बढ़ावा दिया। इसी के साथ समस्त ग्राम के नागरिकों का मानना है कि इस पर्व को अपनी लोक संस्कृति के रूप में परिणित होने एवं अपने भाई चारे को बढ़ावा देने का सभी से आग्रह भी है । सुरक्षा एवं गरिमा को बढ़ावा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के मोहनिया चौकी प्रभारी चक्रधर प्रजापति एवं पुलिश स्टॉफ का विशेष सहयोग मिला । प्रेम लाल साहू ने इस पर्व की सम्पूर्ण जानकारी को अवगत कराया ।

Next Post

एसपी आनंद कलादगि ने किया फुटेरा कलां चौकी का निरीक्षण

Sat Aug 29 , 2026
(विनय असाटी) दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने शनिवार को बटियागढ़ और फुटेरा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने फुटेरा कलां चौकी पहुंचकर चौकी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित अपराध, पेंडेंसी और विवेचनाओं की समीक्षा की। साथ ही चौकी प्रभारी आनंद कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के […]

You May Like

Play sound