भेरूंदा। नगर के पीएमश्री शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय भैरूंदा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रीतेश मकवाना के अलावा पार्षद श्रीमती इंदू नितिन मालवीय, पार्षद श्रीमती नीता अग्रवाल, श्रवण व्यास, बीईओ साक्षी जैन, ललित कीर, विनोद मेहरा आदि मौजूद थे. विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री साक्षी जैन ने विद्यार्थियों से नियमित गणवेश में विद्यालय आने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन सारिका पाठक ने किया. विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया. अंत में प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया.
पीएमश्री विद्यालय में धूमधाम से मना प्रवेशोत्सव
