बुधनी। नगर के सांदीपनी स्कूल में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्राचार्या सुधा सालोमन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किय. मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया. विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए. स्कूल परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और प्रदर्शनी भी लगाई गई. मुख्य अतिथि अर्जुन मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ सभी विद्यार्थी पूरी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करें तथा अपने परिवार, विद्यालय और नगर का नाम रोशन करें. कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह जामलिया ने किया तथा आभार प्राचार्या सुधा सालोमन ने माना. कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश गुप्ता, महिला नेत्री शिवानी यादव, मांगीलाल यादव, मनीष बाजपेई, वार्ड पार्षद ज्योति पंजाबी, यशवंत सिंह चौहान, श्रीकांत शर्मा, पंकज जाट आदि उपस्थित थे.
