इटारसी। रजक समाज पर्सनल लॉ बोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर रजक समाज के जत्थे का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि 1 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे सोमनाथ धार्मिक यात्रा से लौट रहे जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) के समाजसेवी शशिकांत मालवीय के साथ आए जत्थे का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान 23 फरवरी को जमुई में संत श्री गाडगे महाराज की प्रतिमा स्थापना में योगदान देने पर भी शशिकांत मालवीय का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
शशिकांत मालवीय ने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय सहित सभी साथियों को आमंत्रित किया। स्वागत मंडल में राजकुमार मालवीय, अशोक कुमार मालवीय, महेश बाथरी, संदीप तिलोटिया और राजू श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
