डायल-112 टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला

भोपाल। सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में डायल-112 पुलिसकर्मियों की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से कुएं में गिरे 40 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना 26 अगस्त को पांगरा के पास हुई।

भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है और उसे तत्काल मदद की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया। डायल-112 के आरक्षक विनोद और पायलट मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस थाना स्तर की आपदा राहत टीम की सहायता से दोनों ने व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली और उसे समझाइश दी। पहचान एवं अन्य विवरणों का सत्यापन करने तथा उसकी स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना ने आपात परिस्थितियों में डायल-112 की त्वरित और मानवीय सहायता की भूमिका को रेखांकित किया है।

Next Post

चलती कार में अचानक लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

Thu Aug 27 , 2026
कुरावर। नगर के खैड़ी मोहल्ले स्थित कुरावर-कालापीपल मार्ग पर गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक शिफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। कार क्रमांक एमपी 04 सीएफ 0421 को कुछ युवक धक्का मारकर और बार-बार सेल्फ करके स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार […]

You May Like