कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसारी का चुनाव शून्य घोषित

इंदौर । आज जिला कोर्ट ने कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता को पार्षद घोषित करने की मांग भी खारिज कर दी। इसके साथ नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद कम हो गए और दोनों ही मुस्लिम हैं।

जिला कोर्ट के न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा ने नगर निगम वार्ड 60 की पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी का चुनाव शून्य घोषित करने का फैसला सुनाया। कांग्रेस पार्षद ने निर्वाचन फार्म में संपत्तिकर एवं जलकर की राशि बकाया होने की जानकारी छुपाई थी। इसको लेकर यास्मीन इख़्तियार मुन्ना अंसारी ने कोर्ट में वकील के माध्यम से याचिका दायर की थी। याचिका में सुनहरा का निर्वाचन शून्य करने और यास्मीन इख़्तियार अंसारी को पार्षद घोषित करने की मांग भी की गई थी।

आज जिला कोर्ट में जस्टिस विनोद कुमार शर्मा ने उक्त मामले पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। जिला कोर्ट के न्यायाधीश ने निगम के वार्ड 60 की कांग्रेस पार्षद का चुनाव निर्वाचन फार्म में संपत्तिकर एवं जलकर राशि छुपाने के तथ्यों को सही माना । उसी आधार पर सुनहरा का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता इख़्तेयार मुन्ना अंसारी की पत्नी यास्मीन को पार्षद घोषित करने की मांग भी खारिज कर दी है। उक्त फैसले की सूचना कलेक्टर, निगमायुक्त और राज्य चुनाव आयोग को देने के भी आदेश दिए हैं।

ध्यान रहे कि निगम के वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का पार्षद चुनाव पहले ही रद्द किया जा चुका है। आज सुनहरा अंसाफ अंसारी का निर्वाचन शून्य होने से शहर और निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद कम हो गए हैं।

Next Post

ओवरलोड ऑटो व ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान, 15 वाहनों पर 14,900 का प्रशमन शुल्क

Fri Jul 17 , 2026
दमोह। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दमोह द्वारा ओवरलोड ऑटो व ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान, 15 वाहनों पर 14,900 का प्रशमन शुल्क पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए […]

You May Like