पुलिस ने सुलझाई लग्जरी थार चोरी की गुत्थी, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर

भोपाल. 13 मार्च। टीटी नगर थाना पुलिस ने लग्जरी थार गाड़ी की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर न सिर्फ चोरी की गई 21 लाख रुपये की थार गाड़ी बरामद की, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, एसबीआई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत सचिन गोखले की हाल ही में इंदौर में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार के इंदौर में होने और भोपाल स्थित फ्लैट की चाबी एसबीआई के गेस्ट हाउस में रखे होने की जानकारी आरोपी तुलसीराम को थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने फ्लैट से थार गाड़ी की चाबी निकाली और पार्किंग में खड़ी गाड़ी को चोरी कर लिया।

थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले पूछताछ में गेस्ट हाउस के केयर टेकर के भाई तुलसीराम का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर कबाड़ खाने के पास से हिरासत में लिया। जिस से पूछताछ करने पर उसने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गाड़ी चोरी करने का बताया । उसने रानी कमला पति स्टेशन के बाहर गाड़ी पर केक रखकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद गाड़ी चलाते समय उसकी एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिससे गाड़ी का बंपर टूट गया। बंपर ठीक करवाने के लिए वह कबाड़खाना गया था, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Next Post

भाजपा कल आयोजित कर रही होली मिलन समारोह

Thu Mar 13 , 2025
उज्जैन,भाजपा नगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह 14 मार्च को भाजपा कार्यालय पर प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया है । होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like