जबलपुर: किसान संगठन प्रतिनिधि के साथ मण्डी समिति एवं व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मंडी सचिव आर के सैयाम की अध्यक्षता में आगामी माह में विक्रय के लिए मण्डी में आने वाली कृषि उपज मक्का, धान एवं मटर के विक्रय में आने वाली समस्याओं के निराकरण एवं सुझाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में भारतीय किसान संगठन एवं अन्य संगठनों ने अपने विचार रखे जिसमें भारतीय किसान संगठन के सुझाव की पारदर्शिता को देखते हुए सर्वसम्मति से 17 बिंदुओं पर सहमति से बात रखी गई।
जिसमें मुख्य रूप से पूछताछ काउंटर बनाने, समर्थन मूल्य की बोली में पारदर्शिता करने, धर्म कांटा के रेट निर्धारित करने, कच्ची पर्ची बंद करने, मटर की नीलामी 3 बजे प्रारंभ करने, अवैध रूप से बने वाहन स्टैंड और साफ- सफाई की निरंतर व्यवस्था करने को लेकर सुझाव दिए, जिन पर चर्चा हुई।बैठक में भारतीय किसान संगठन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर संतोष पटेल, बेलखाड़ू ब्लॉक अध्यक्ष राजित पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष नवीन पटेल उपस्थित थे।
आमंत्रण में ना हो किसी संगठन का नाम
बैठक के दौरान भारतीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल ने मंडी सचिव आर.के.सैयाम आग्रह किया जब भी किसान संगठन की बैठक हो तो किसी भी संगठन के नाम से आमंत्रण ना करें, जिले के सभी संगठन को सूचित करें। जिसके लिए सचिव ने आगे से किसानों के आग्रह अनुसार प्रकिया से आमंत्रण देने की बात कही।
